बिजली का तार गिरा, एक घर खाक

साठी : थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में बिजली के तार गिरने से एक घर जल कर राख होने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में भेडिहरवा पंचायत के पंचायत समिति के सदस्य अफजल आलम ने बताया कि बिजली के तार गिरने से मुस्तकीम मियां का घर जल गया. इस घर में रखा […]

साठी : थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में बिजली के तार गिरने से एक घर जल कर राख होने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में भेडिहरवा पंचायत के पंचायत समिति के सदस्य अफजल आलम ने बताया कि बिजली के तार गिरने से मुस्तकीम मियां का घर जल गया. इस घर में रखा धान, गेहूं, पलंग, बक्सा सहित कपड़े आदि सब कुछ जल गये. पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए समाजसेवी शम्स तबरेज सह कांगेस के प्रखंड उपाध्यक्ष पहुंचे और राहत दिलाने के लिए प्रशासन से अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >