चोरी करने के आरोप में व्यवसायी गिरफ्तार

बेतिया : शहर के लाल बाजार में एक घर में घुसकर चोरी करने के प्रयास में पुलिस ने एक व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार व्यवसायी लाल बाजार निवासी संजय कुमार सिकारिया बताया गया है. व्यवसायी पर 5 लाख नकद व 3 लाख का स्वर्णाभूषण चोरी करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने […]

बेतिया : शहर के लाल बाजार में एक घर में घुसकर चोरी करने के प्रयास में पुलिस ने एक व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार व्यवसायी लाल बाजार निवासी संजय कुमार सिकारिया बताया गया है. व्यवसायी पर 5 लाख नकद व 3 लाख का स्वर्णाभूषण चोरी करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने गृहस्वमी राजेश सिकारिया की पत्नी शिल्पी सिकारिया के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर व्यवसायी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

जबकि दो अन्य आरोपी व्यवसायी के छोटे भाई मयूर सिकारिया एवं उनके स्टॉफ संजीव कुमार की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. घटना के बावत बताया जाता है कि शनिवार को लाल बाजार निवासी राजेश सिकारिया व उनके भाई मनोज सिकारिया शादी सामारोह में शामिल होने के लिए मुजफ्फरपुर गये हुए थे. राजेश की पत्नी शिल्पी सिकारिया व उनकी जेठानी शाम में घर से जरूरी काम के लिए बाहर गयी थी.

इसी बीच रात 9 बजे के करीब आरोपी संजय अपने भाई व स्टॉफ के साथ घर में किसी के नहीं होने का लाभ उठाकर घुस गये. तभी गृहस्वामी राजेश सिकारिया की पत्नी शिल्पी अपने जेठानी के साथ घर पर आयी,तो देखा कि दरबाजा बंद था. आनन-फानन में वह टाउन हॉल में आयोजित राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता सह कार्यक्रम में आये चंपारण रेंज के डीआइजी अनिल कुमार सिंह के पास पहुंची. डीइआजी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ संजय कुमार झा व नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान पहुंचे. पुलिस पदाधिकारियों ने मौके बरदात से व्यवसायी संजय को गिरफ्तार कर लिया. जबकि अन्य आरोपी फरार हो गये. नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि गृहस्वामी राजेश सिकारिया की पत्नी शिल्पी सिकारिया के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >