किराना दुकान से 40 हजार की चोरी

बेतिया : शहर के बसवरिया आनंद नगर मोहल्ले में एक किराना से चोरों ने 40 हजार का समान चोरी कर लिया.चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दुकान की कुंडी तोड़कर दिया है. चोरी की घटना की जानकारी दुकानदार उस समय हुआ,जब वह सुबह दुकान खोलने आया. इस बावत दुकानदार हीरालाल प्रसाद ने नगर थाने […]

बेतिया : शहर के बसवरिया आनंद नगर मोहल्ले में एक किराना से चोरों ने 40 हजार का समान चोरी कर लिया.चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दुकान की कुंडी तोड़कर दिया है. चोरी की घटना की जानकारी दुकानदार उस समय हुआ,जब वह सुबह दुकान खोलने आया. इस बावत दुकानदार हीरालाल प्रसाद ने नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

चोरी की घटना के बावत किराना दुकानदार हीरालाल प्रसाद कि वह प्रतिदिन के भांति रात में दुकान बंद कर अपने आवास पर चले गये. जब वह सुबह दुकान खोलने आये,तो देखा कि दुकान का मुख्य गेट का सभी कुंडी टूटा हुआ व ताला उसी तरह से बंद है.

उन्होंने आनन-फानन में दुकान खोला,तो देखा कि दुकान के अंदर समान बिखरे हुए है. चीनी सहित अन्य किराना समानों को चोरी ने दुकान में बिखेर कर एक-दूसरे में मिला दिया था. इस दौरान चोरों ने करीब 37 हजार कीमत के किराना समान व गल्ला में बिक्री का रखा गया 3750 रूपया भी चुरा ले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >