अपहरण के अलग-अलग मामलों में चार महिलाओं को किया गया मुक्त

पुलिस ने चारों को मेडिकल जांच व न्यायालय में बयान के लिए भेजा मझौलिया : थाना के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने अभियान चलाकर अलग-अलग समय में अपहरण किये गये चार महिला अपहृताओं को बरामद कर मेडिकल जांच व न्यायालय में प्रस्तुत कर बयान दर्ज कराने के लिए भेज दिया है. थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने […]

पुलिस ने चारों को मेडिकल जांच व न्यायालय में बयान के लिए भेजा

मझौलिया : थाना के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने अभियान चलाकर अलग-अलग समय में अपहरण किये गये चार महिला अपहृताओं को बरामद कर मेडिकल जांच व न्यायालय में प्रस्तुत कर बयान दर्ज कराने के लिए भेज दिया है. थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने बताया कि जौकटिया, धोकराहां, दूधभलुही तथा पहाड़पुर के लघुनिया तथा नौतन थाना के कुजलही निवासी नाबालिग, युवतियों व महिलाओं के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसके मददेनजर रेलवे स्टेशन सुगौली ढ़ाला के अलावा मझौलिया के अन्य संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया. इस अभियान में अनि रामअयोध्या शर्मा, सुनील कुमार सिंह, एसबी ठाकुर शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >