मेडिकल कॉलेज से जल निकासी की निर्माण कंपनी को मिली जवाबदेही

बेतिया : गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सह एमजेके अस्पताल के नाली में मलवा भर जाने से बरसात में जलजमाव नहीं हो इसके लिए प्रशासन ने कमर कस लिया है. जल निकासी के समुचित प्रबंध के लिए प्रशासन की ओर से मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण कंपनी को इसकी जिम्मेवारी सौंपी गयी है. कॉलेज के प्राचार्य डाॅ राजीव […]

बेतिया : गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सह एमजेके अस्पताल के नाली में मलवा भर जाने से बरसात में जलजमाव नहीं हो इसके लिए प्रशासन ने कमर कस लिया है. जल निकासी के समुचित प्रबंध के लिए प्रशासन की ओर से मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण कंपनी को इसकी जिम्मेवारी सौंपी गयी है. कॉलेज के प्राचार्य डाॅ राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि कॉलेज सह अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को तोड़ने के दौरान भारी मात्रा में मलबा निकल रहा है.

इससे कॉलेज सह अस्पताल की तमाम नालियां जाम हो गयी हैं. प्राचार्य ने निर्माण कंपनी के प्रबंधक से कहा है कि बरसात शुरू होने से पहले ही मलबे को निकालने की व्यवस्था करें. ताकि परिसर में नाली जाम होने से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न नहीं हो. प्राचार्य ने यह भी कहा है कि मलबे के कारण अस्पताल के पास से गुजरने वाला बड़ा नाला भी प्रभावित हो सकता है.

इन तमाम नालों की सफाई सही वक्त पर करने की जवाबदेही निर्माण कंपनी को दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >