नरकटियागंज में छह वर्षीया बच्ची ड‍ूबी

नरकटियागंज : शिकारपुर थाने के बेलवनिया गांव स्थित रेलवे द्वारा खोदे गये गड्डे में डूब कर एक बच्ची की मौत हो गयी. मृतक बच्ची की पहचान बेलवनिया गांव निवासी कलाम मियां की पुत्री छह वर्षीया शबाना खातून के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दोपहर में चार बच्चे खेलते हुए इस गड्ढे के पास […]

नरकटियागंज : शिकारपुर थाने के बेलवनिया गांव स्थित रेलवे द्वारा खोदे गये गड्डे में डूब कर एक बच्ची की मौत हो गयी. मृतक बच्ची की पहचान बेलवनिया गांव निवासी कलाम मियां की पुत्री छह वर्षीया शबाना खातून के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दोपहर में चार बच्चे खेलते हुए इस गड्ढे के पास पहुंच गये. इस क्रम में शबाना का पैर फिसल गया और वह गड्ढे में गिर गयी.

हालांकि अन्य दो बच्चों को ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया. शिकारपुर थाने की पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >