मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद को ले चुनाव आज

बेतिया / पटना : नगर परिषद के सभापति एवं उपसभापति के लिए होनेवाले चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. चुनाव के लिए अधिसूचित निवार्ची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता मो अंसार अहमद ने बेतिया नगर परिषद के सभी निर्वाचित पार्षदों को पत्र के माध्यम से निर्धारित समय सीमा के एक घंटे के […]

बेतिया / पटना : नगर परिषद के सभापति एवं उपसभापति के लिए होनेवाले चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. चुनाव के लिए अधिसूचित निवार्ची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता मो अंसार अहमद ने बेतिया नगर परिषद के सभी निर्वाचित पार्षदों को पत्र के माध्यम से निर्धारित समय सीमा के एक घंटे के अंदर सभाकक्ष में उपस्थित होने को कहा है. निवार्ची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता मो अंसार अहमद ने बताया कि चुनाव के पहले सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण होगा. शपथ ग्रहण समारोह के बाद उसी दिन सभापति एवं उप सभापति चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

छह निगमों के मेयर का चुनाव आज. नगर निकाय चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण में हुए मतदान की मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे से शुरू हो जायेगी.
मुख्य पार्षद, उपमुख्य
इसमें पटना नगर निगम सहित पटना
जिले की अन्य आठ नगर निकायों में पड़े वोटों की गिनती होगी. इसके अलावा जिन छह नगर निगमों में वार्ड सदस्यों का निर्वाचन हो चुका है, वहां शुक्रवार को मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव कराया जायेगा. इनमें भागलपुर, आरा, बिहारशरीफ, गया, मुजफ्फरपुर और दरभंगा नगर निगम शामिल हैं, जबकि पटना नगर निगम के मेयर व डिप्टी का चुनाव 19 जून को और मुंगेर नगर निगम के मेयर व डिप्टी का चुनाव 27 जून को कराये जायेंगे.
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दुर्गेश नंदन ने बताया कि शुक्रवार को पटना नगर निगम के अलावा बाढ़, मोकामा, मसौढ़ी, फुलवारीशरीफ व बख्तियारपुर नगर पर्षद और मनेर नगर पंचायत में मतगणना करायी जायेगी. मालूम हो कि भागलपुर, आरा, बिहारशरीफ, गया, मुजफ्फरपुर और दरभंगा नगर निगम में 21 मई को मतदान हुआ था, जबकि पटना नगर निगम में चार जून और पटना जिले की अन्य आठ निकायों में सात जून को मतदान हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >