बिहार के बेतिया में दर्दनाक घटना, पत्नी से झगड़े के बाद ससुराल जाकर युवक ने खुद को लगाई आग

Bihar News: बिहार के नरकटियागंज में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां पत्नी को मायके से बुलाने गए युवक ने झगड़े के बाद खुद को आग लगा ली.

Bihar News: बिहार के नरकटियागंज में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां पत्नी को मायके से बुलाने गए युवक ने झगड़े के बाद खुद को आग लगा ली. गंभीर रूप से झुलसे युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. यह मामला नरकटियागंज से गोखुला जाने वाली सड़क के पास मथुरा गांव का है. स्थानीय लोगों ने देखा कि एक युवक जलकर सड़क किनारे गिरा पड़ा था. तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया.

क्यों लगाई युवक ने खुद को आग?

घायल युवक की पहचान रामबाबू चौधरी (निवासी बगहा) के रूप में हुई है. वह अपनी पत्नी को मायके से बुलाने के लिए ससुराल गया था. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे और पत्नी बार-बार मायके चली जाती थी. इस बार जब रामबाबू उसे लेने पहुंचा तो पत्नी ने ससुराल वापस आने से इनकार कर दिया. इससे गुस्से में आकर युवक ने पहले अपनी बाइक में आग लगाई और फिर खुद को भी आग के हवाले कर दिया. जलते हुए वह सड़क की ओर भागा, लेकिन कुछ ही देर में बेहोश होकर गिर पड़ा.

Also Read: बिहार को दो नई रेल लाइनों की सौगात, 700 करोड़ की परियोजनाओं से सफर होगा आसान

पुलिस कर रही मामले की जांच

डॉक्टरों के मुताबिक, रामबाबू 70% तक झुलस चुका है, और उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेतिया रेफर कर दिया गया. इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है. लोग इसपर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं. वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ कर रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >