शातिर अपराधी की सड़क हादसे में मौत

चांदमारी चौक-बलुआ मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात बाइक सवार दो युवकों को वाहन ने कुचल दिया. इसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

मोतिहारी : चांदमारी चौक-बलुआ मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात बाइक सवार दो युवकों को वाहन ने कुचल दिया. इसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

मृत युवक रघुनाथपुर वार्ड नंबर दो के शिवदेनी सहनी का पुत्र अर्जन सहनी (29) था. घायल युवक बंजरिया चिलवनिया का नितेश कुमार है, जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि अर्जुन व नितेश बाइक से शुक्रवार रात करीब दस बजे रघुनाथपुर जा रहे थे. इसी दौरान पंडित उगम पांडेय कॉलेज के पास वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी, जिससे अर्जुन का सिर वाहन के चक्का के नीचे आ गया.

सूचना पर नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है. इस संबंध में अर्जुन के पिता शिवदेनी सहनी ने नगर थाना में आवेदन दिया है. नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि अर्जुन शातिर अपराधी था. कुछ माह पहले बंजरिया पुलिस ने उसे लूट मामले में गिरफ्तार कर हिरासत में भेजा था. कुछ ही दिन पहले जामानत पर बाहर आया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >