युवक की मौत के बाद गांव में पसरा सन्नाटा

मधुबन थाना क्षेत्र के नरहर पकड़ी पुल के समीप शुक्रवार की रात ट्रक की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की सुबह शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया.

तुरकौलिया : मधुबन थाना क्षेत्र के नरहर पकड़ी पुल के समीप शुक्रवार की रात ट्रक की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की सुबह शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया.

युवक तुरकौलिया के जयसिंहपुर घरवारी टोला के गया शर्मा का पुत्र संजय शर्मा (35) था. परिजनों ने बताया कि उसकी शादी मधुबनी थाना क्षेत्र के दुलमा गांव के रामअयोध्या शर्मा की पुत्री से हुई थी. वह शुक्रवार को ससुराल दुलमा गया था उसी दिन रात को बाइक से अपने घर जयसिंहपुर वापस लौट रहा था.

इसी बीच विपरित दिशा से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. ट्रक चालक हादसे के बाद वाहन छोड़ फरार हो गया. वह दो भाइयों में छोटा था. वह बढ़ई मिस्त्री का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था.

पत्नी लक्ष्मी देवी का रो-रो कर बुरा हाल था. वह छाती पीट-पीट कर कह रही थी कि हमनी के केकरा सहारे छोड़ के चल गइल हे रजउ हमनी के अब कईसे जियब हो रजउ कह-कर बेहोश हो जा रही थी. पानी छिड़कने से होश में आने पर फिर उठकर कह रही थी कि हमनी के बेटा-बेटी के का होइ उ सब के ख्याल रखी. इस गमगीन दृश्य को देखकर ग्रामीण भी अपनी आसुओं रोक नहीं पा रहे थे. मुखिया प्रतिनिधि हरि सहनी ने बताया कि वह काफी मिलनसार था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >