Raxaul सीमा पर तस्करों और SSB के जवानों के बीच झड़प, जवान की वर्दी फाड़ी

Raxaul News: रक्सौल बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल के जवानों और कबाड़ तस्करों के बीच मंगलवार को झड़प हुई, तस्करों ने एसएसबी जवान की वर्दी भी फाड़ दी। सशस्त्र सीमा बल के जवान नवीन कुमार ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की।

Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल के जवानों और कबाड़ तस्करों के बीच मंगलवार को झड़प हुई, तस्करों ने एसएसबी जवान की वर्दी भी फाड़ दी और एसएसबी जवान को नेपाल की तरफ लेकर जाने की कोशिश करने लगे. इसके बाद सशस्त्र सीमा बल के जवान नवीन कुमार ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की. हवाई फायरिंग के दौरान 315 बोर की गोली का खोखा नेपाल की सीमा में गिरा कबाड़ तस्करों का समूह भी घटनास्थल से नेपाल की तरफ फरार हो गया. हवाई फायरिंग की घटना के बाद नेपाल सशस्त्र पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. 

आत्मरक्षा में जवान ने की फायरिंग

दूसरी तरफ घटना की खबर मिलने पर एसएसबी 47वीं वाहिनी के सेनानायक विकास कुमार, रक्सौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार अन्य पदाधिकारियों के साथ पहुंचे और मामले की जांच की. एसएसबी के सेनानायक विकास कुमार ने बताया कि प्रेमनगर के पास दो जवान तैनात थे तस्कर नेपाल की तरफ समान लेकर जा रहे थे, उनको जवानों ने रोका, रोकने के दौरान कुछ तस्कर इकट्ठा होकर कॉन्स्टेबल नवीन कुमार को पकड़ कर नेपाल को तरफ खिंचने लगे. इस दौरान जवान को चोट भी आयी और उसकी वर्दी भी फट गयी. आत्मरक्षा में जवान को फायरिंग करनी पड़ी घटना के बाद दोनों देश के अधिकारियों की टीम मामले की जांच कर रही है. इसमें नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के पदाधिकारी भी शामिल है. 

सीमा पर कुछ देर बनी रही तनाव की स्थिति

स्थानीय लोगों ने बताया कि तस्करों और एसएसबी जवानों के बीच झड़प हो गयी थी. इसके बाद बीच बचाव के लिए गोली चली है प्रेमनगर इलाके में एसएसबी के नवीन कुमार व श्री पाल तैनात थे. हवाई फायरिंग के बाद सीमा पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति रही और बाद में सब कुछ सामान्य हो गया. घटना की निष्पक्ष जांच के लिए एसएसबी द्वारा घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच भी करायी जा रही है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में वरीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है. एसएसबी 47वीं वाहिनी सेनानायक विकास कुमार ने बताया कि तस्कर नेपाल की तरफ समान लेकर जा रहे थे. उनको जवानों ने रोका, रोकने के दौरान कुछ तस्कर कॉन्स्टेबल नवीन कुमार को नेपाल की तरफ खिंचने लगे. इस दौरान जवान को चोट भी आई और उसकी वर्दी भी फट गयी. आत्मरक्षा में जवान को फायरिंग करनी पड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >