सीआरपीएफ जवान की पत्नी ने फांसी लगा की आत्महत्या

शनिवार को सीआरपीएफ जवान की पत्नी अर्चना मिश्रा ने गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. मामले में पतौरा लाला टोला की अर्चना की मां गायत्री देवी ने नगर थाने में सास, ननद, पति सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है

मोतिहारी : चांदमारी मोहल्ला में शनिवार को सुबह सीआरपीएफ जवान की पत्नी अर्चना मिश्रा ने गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. मामले में पतौरा लाला टोला की अर्चना की मां गायत्री देवी ने नगर थाने में सास, ननद, पति सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया कि 2004 में संजय के साथ अर्चना की शादी हुई थी. कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा. बाद में परिजन उसे प्रताड़ित करने लगे. उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है. पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया है. नोट के मुताबिक मरने से पहले अर्चना ने मां के नाम पत्र लिखा था. इसमें मां हम जिनगी से हार गइल बानी, हमेशा सास बोलत बारी तोहरा के कहीं के न छोड़म, मोहल्ला समाज में बदनाम करके रख दे ले बानी… लिखा था. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. नगर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >