Video: शोले के वीरू की तरह टावर पर चढ़ी लड़की, चिल्लाकर बोली- ससुराल नहीं जाना… जानिए पूरा माजरा

Bihar News: बिहार के मोतिहारी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा. मोतिहारी के हरसिद्धि में एक शादीशुदा लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ गई. वह चिल्ला-चिल्लाकर कह रही थी कि वह ससुराल जाना नहीं चाहती है. इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जुटी रही.

Bihar News: मोतिहारी के हरसिद्धि से जुड़ा एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. शादीशुदा लड़की हरसिद्धि बाजार के मोबाइल टावर पर चढ़ गई और जमकर हंगामा करने लगी. बताया जा रहा है कि पिछले साल ही हरसिद्धि के भारत गुप्ता ने अपनी बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से की थी. लेकिन शादी के बाद वह ससुराल रहना मुनासिब नहीं समझी और लगातार मायके में ही वह रह रही थी.

लड़की बोली- ससुराल नहीं जाना चाहती

लड़की के मायके में ही रहने के कारण पारिवारिक और सामाजिक दबाव बढ़ रहा था, जिसके बाद आज भारत गुप्ता की बेटी टावर पर चढ़कर हंगामा करने लगी. इसकी सूचना जब हरसिद्धि थाना पुलिस को मिली तो पुलिस हरसिद्धि बाजार टावर के पास पहुंची. पुलिस की तरफ से लड़की को उतरवाने का प्रयास किया गया लेकिन लड़की टावर से उतरने को तैयार नहीं है. टावर से ही वह चिल्ला-चिल्लाकर बोल रही है कि वह सुसराल नहीं जाना चाहती और मरना चाहती है.

पुलिस लड़की को नीचे लाने के प्रयास में जुटी

दरअसल, पिछले दिन ही इस मामले को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि और ससुराल वालों के द्वारा पंचायती भी किया गया था. लेकिन लड़की मायके छोड़कर अपने ससुराल जाने को तैयार नहीं है. लड़की टावर पर चढ़कर शोले फिल्म के वीरू की तरह टावर से ही मरने की बात कर रही है. पुलिस लगातार लड़की को टावर से उतरने की अपील कर रही है लेकिन लड़की मानने को तैयार नहीं है.

(मोतिहारी से सुजीत पाठक की रिपोर्ट)

Also Read: Bridge In Bihar: बिहार में यहां गंडक नदी पर बनेगा 3 लेन ब्रिज, इन जिलों के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >