Video: बिहार के बगहा में किसानों के बीच आ पहुंचा विशाल अजगर, देखिए फिर क्या हुआ...

Bihar News: बिहार के बगहा में वाल्मीकि नगर हवाई अड्डा क्षेत्र के पास गन्ने के खेत में एक विशाल अजगर मिला. जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया. खेत में काम कर रहे किसानों व मजदूरों ने अजगर को देखा और तुरंत वन विभाग को सूचना दी.

Bihar News: बिहार के बगहा में वाल्मीकि नगर हवाई अड्डा क्षेत्र के पास गन्ने के खेत में एक विशाल अजगर मिला. जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया. खेत में काम कर रहे किसानों व मजदूरों ने अजगर को देखा और तुरंत वन विभाग को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने अजगर को रेस्क्यू किया.

वीटीआर वन क्षेत्र से आए दिन रॉयल टाइगर, तेंदुआ के साथ अन्य जंगली जीव-जंतु भटक कर रिहायशी क्षेत्रों में प्रवेश करते रहते हैं. जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल कायम है. इसी क्रम में खेत में काम कर रहे मजदूरों के सामने अचानक सोमवार को बड़ा अजगर निकल आया था. जिसका रेस्क्यू वन विभाग की टीम द्वारा किया गया.

देखें वीडियो

करीब एक घंटे तक चला रेस्क्यू

मिली जानकारी के अनुसार यह रेस्क्यू ऑपरेशन करीब एक घंटे तक चला. अजगर की लंबाई लगभग 12 फीट थी. वन विभाग के कर्मचारी मुकेश कुमार ने बताया कि यह अजगर पूरी तरह से स्वस्थ है और इसे वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के जंगल में सुरक्षित छोड़ा जाएगा . वहीं टीम ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि अगर किसी को कोई जंगली जानवर दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें.

Also Read: नालंदा में पति-पत्नी की हत्या कर घर में ही जलाया शव, बेटा बोला- नाली से बह रहा था खून

ग्रामीणों को वन विभाग की टीम ने दी सलाह

वन विभाग के अनुसार, मानसून के दौरान जंगली जानवर अक्सर बस्तियों और खेतों की ओर आ जाते हैं. बरसात के दिनों में शायद अजगर खेतों में पहुंच आया था. विभाग ने स्थानीय लोगों को वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और उन्हें नुकसान न पहुंचाने की सलाह दी है. यह रेस्क्यू ऑपरेशन वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम है. स्थानीय लोग वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >