मोतिहारी में दवा दुकान से Rs 1.20 लाख की लूट

मोतिहारी : शहर के अगरवा मुहल्ला स्थित शिव मंदिर चौक के पास प्रमोद मेडिकल दवा दुकान से अपराधियों ने गुरुवार की देर शाम पिस्तौल दिखाकर काउंटर से करीब एक लाख 20 हजार रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गये. जानकारी के अनुसार, दुकान के संचालक प्रमोद कुमार […]

मोतिहारी : शहर के अगरवा मुहल्ला स्थित शिव मंदिर चौक के पास प्रमोद मेडिकल दवा दुकान से अपराधियों ने गुरुवार की देर शाम पिस्तौल दिखाकर काउंटर से करीब एक लाख 20 हजार रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गये.

जानकारी के अनुसार, दुकान के संचालक प्रमोद कुमार को रघुनाथपुर की एक महिला ने 80 हजार रुपये काउंटर पर दिन के तीन बजे जमा कराया था, जो बकाया राशि बताया जाता है. 30 से 40 हजार रुपये काउंटर सेल के थे. दुकान के सटे नर्सिंग होम होने के कारण दुकान प्रतिदिन देर शाम तक खुली रहती है.
रात्रि करीब 9:45 बजे दो बाइक पर सवार पांच अपराधी पहुंचे. इनमें तीन बाहर रेकी कर रहे थे और दो पिस्तौल के बल पर काउंटर से राशि निकाल भाग निकले. शोरगुल हुआ तबतक अपराधी पकड़ से बाहर हो चुके थे. सूचना मिलने पर नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार दलबल के साथ पहुंच करघटना की जांच की.
पुलिस देर रात तक शहर व रघुनाथपुर में छापेमारी कर एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस को संदेह है कि महिला ने ही मोटी रकम काउंटर में होने की सूचना लीक की है. इंस्पेक्टर अभय कुमार ने शुक्रवार की सुबह पास के क्लिनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला. वीडियो में पांच लोग दिखायी दे रहे हैं. पुलिस ने अपराधियों की पहचान का दावा करते हुए कहा कि मामले का जल्द खुलासा किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >