रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव

बंजरिया : मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के सिंघिया गुमटी के समीप से पुलिस ने शुक्रवार सुबह लावारिस हालत में एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. उसकी पहचान थाना क्षेत्र के सिसवा के पाचू साह के पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि राजकुमार के पॉकेट से कोई […]

बंजरिया : मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के सिंघिया गुमटी के समीप से पुलिस ने शुक्रवार सुबह लावारिस हालत में एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. उसकी पहचान थाना क्षेत्र के सिसवा के पाचू साह के पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है.

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि राजकुमार के पॉकेट से कोई भी कागजात बरामद नहीं हुआ है. उसकी पत्नी गुंजा कुमारी ने बताया कि गुरुवार दोपहर में चांटी माई मेला देखने गए थे. मेले दिखाने के बाद उन्होंने हमलोगों को गाड़ी से भेज दिया और कहा कि हम बाद में आते हैं. शाम छह बजे के बाद से मोबाइल बंद था.
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है. शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. इधर, गुंजा ने बंजरिया थाने में आवेदन दिया है. इसमें एक नामजद सहित अज्ञात लोगों को आरोपित किया है. बताया कि अजगरी के कृष्णा साह घर पर आकर धमकी दी थी. कहा था कि तुम्हारा पति मेरी पुत्री से छेड़खानी कर रहा था. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि आवेदन मिला है. कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >