रक्सौल : भारत-नेपाल मैत्री बस से ईरानी नागरिक गिरफ्तार

रक्सौल : 11 साल से भारत में अवैध रूप से रह रहे एक इरानी नागरिक को इमिग्रेशन की टीम ने हिरासत में लिया है. बीती रात करीब 10 बजे बोधगया से काठमांडू जा रही भारत-नेपाल मैत्री बस में जांच के दौरान बौद्ध संन्यासी के वेश में बैठा था. उसके पास वीजा नहीं था. पूछताछ में […]

रक्सौल : 11 साल से भारत में अवैध रूप से रह रहे एक इरानी नागरिक को इमिग्रेशन की टीम ने हिरासत में लिया है. बीती रात करीब 10 बजे बोधगया से काठमांडू जा रही भारत-नेपाल मैत्री बस में जांच के दौरान बौद्ध संन्यासी के वेश में बैठा था. उसके पास वीजा नहीं था. पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह बौद्ध संन्यासी के रूप में पिछले 11 साल से अवैध रूप से भारत में रह रहा था. उसकी पहचान हामेद अबकरी, वैरिन शहर रजकान के रूप में हुई है. उसे फॉरेनर एक्ट 1946 के सेक्शन 14 बी के तहत दोषी पाते हुए रक्सौल थाना को सौंप दिया गया है. इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >