बदमाशों ने व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर की बमबारी

बस स्टैंड स्थित रालोसपा नेता का है कार्यालय बिजनेस पार्टनर के साथ निबटा रहे थे कार्य मेहसी : बस स्टैंड के जगदंबा इंटरप्राइजेज कार्यालय पर सोमवार रात बदमाशों ने बमबारी की. घटना के समय कार्यालय में रालोसपा नेता अशोक कुमार सुमन उर्फ मुन्ना यादव, बिजनेस पार्टनर लालबाबू साह सहित दो कर्मी मौजूद थे. मुन्ना यादव […]

बस स्टैंड स्थित रालोसपा नेता का है कार्यालय

बिजनेस पार्टनर के साथ निबटा रहे थे कार्य
मेहसी : बस स्टैंड के जगदंबा इंटरप्राइजेज कार्यालय पर सोमवार रात बदमाशों ने बमबारी की. घटना के समय कार्यालय में रालोसपा नेता अशोक कुमार सुमन उर्फ मुन्ना यादव, बिजनेस पार्टनर लालबाबू साह सहित दो कर्मी मौजूद थे. मुन्ना यादव को अपराधी जान से मारने की बात कह रहे थे. गेट बंद होने के कारण सभी बाल-बाल बच गये.
ग्रामीणों की भीड़ जमा होते देख अपराधी भागने में सफल रहे. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार घटनास्थल पर पहुंच जांच की. पुलिस ने घटनास्थल से एक बम, एक पिलेट व ब्लास्ट बम के अवशेष बरामद किये हैं. घटना के संबंध में डगराहां के लालबाबू साह ने रामपुरवा के भारत भूषण सिंह व घरियारिचक के रमेश प्रसाद सिंह पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित रमेश सिंह आर्म्स एक्ट का आरोपित है. बताया जाता है कि मुन्ना यादव व्यवसायिक सहयोगियों के साथ हिसाब-किताब कर रहे थे. इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >