गहने की दुकान का शटर काट “10 लाख की चोरी

मधुबन : भेलवा बाजार स्थित सोमवार रात निरंजन ज्वेलर्स का शटर काटकर अज्ञात चोरों ने करीब 10 लाख रुपये मूल्य के जेवर, नकदी व अन्य सामान की चोरी कर ली. इस बाबत दुकानदार निरंजन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया कि सुबह देखा तो शटर कटा गया था. अंदर जाकर देखा तो सेफ, आलमीरा, […]

मधुबन : भेलवा बाजार स्थित सोमवार रात निरंजन ज्वेलर्स का शटर काटकर अज्ञात चोरों ने करीब 10 लाख रुपये मूल्य के जेवर, नकदी व अन्य सामान की चोरी कर ली. इस बाबत दुकानदार निरंजन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया कि सुबह देखा तो शटर कटा गया था.

अंदर जाकर देखा तो सेफ, आलमीरा, काउंटर अस्त-व्यस्त पड़ा था. चोरों ने दुकान से पांच किलो चांदी, जिसका अनुमानित मूल्य 2.5 लाख, 20 ग्राम सोने का निर्मित जेवर करीब 2.7 लाख मूल्य के जेवर के अलावा मोबाइल, एलईडी समेत ढोलना, मंगलसूत्र, कान, नाक के जेवर समेत टॉप्स आदि उड़ा लिये.

थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. कार्रवाई की जायेगी. इधर, स्वर्ण व्यवसायियों में घटना के प्रति आक्रोश है. उन लोगों का कहना है कि रात में पुलिस गश्ती नहीं लगाती है, जिस कारण चोरों का मनोबल बढ़ रहा है. अभी तो ठंड की शुरुआत हुई है. ऐसे में पुलिस को चौकन्ना रहना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >