अरेराज :सीएम 11:30 बजे प्रखंड के आदर्श पंचायत पिपरा पहुंचे. इस दौरान सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह, कला व संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार, गोविंदगंज विधायक राजू तिवारी ने बुके देकर सम्मानित किया गया. 11:35 बजे प्रगतिशील किसान अनूप शुक्ला के ड्रीप सिंचाई विधि से की गयी आलू की खेती देखने पहुंचे. फिर उन्होंने जीविका समूह […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
अरेराज :सीएम 11:30 बजे प्रखंड के आदर्श पंचायत पिपरा पहुंचे. इस दौरान सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह, कला व संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार, गोविंदगंज विधायक राजू तिवारी ने बुके देकर सम्मानित किया गया. 11:35 बजे प्रगतिशील किसान अनूप शुक्ला के ड्रीप सिंचाई विधि से की गयी आलू की खेती देखने पहुंचे.
फिर उन्होंने जीविका समूह के जीविका दीदी को ट्रैक्टर की चाभी दी. सीएम ने मनरेगा द्वारा बने पार्क और पंचायत में बने आरटीपीएस का निरीक्षण किया गया.
बाल विकास परियोजना कार्यालय के स्टॉल पर प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत दो लाभार्थियों को चेक दिया गया. सीएम ने एक लाख 20 हज़ार की लागत से बने मनरेगा पोखर का उद्घाटन किया और कचरा प्रबंधन वाहन व कचरा डंपिंग का जायजा लिया गया. इस दौरान उन्होंने डेढ़ करोड़ से बन रहे पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास भी किया. मुखिया किरण देवी व सीएम द्वारा पौधा लगाया गया. पेड़ लगाने के बाद सीएम अरेराज के लिए प्रस्थान कर गये.