फरार गोविंदा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बिछाया था जाल
मोतिहारी : बंजरिया के सिंघिया सागर गांव के पास स्वर्ण व्यवसायी रामनाथ प्रसाद पर चाकू से हमला कर आभूषण लूटने की कोशिश करने वाले बदमाश की पुलिस ने पहचान कर ली है. रिमांड होम से फरार शातिर गोविंदा सहनी ने सहयोगियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है. वह भटहा गांव का रहने वाला है.
पुलिस को शुक्रवार शाम में ही इनपुट मिला था कि बंजरिया पंडाल के आसपास गोविंदा सहनी अपने सहयोगियों के साथ एक स्वर्ण व्यवसायी से आभूषण लूटने के फिराक में है. इनपुट के आधार पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया, लेकिन उपलब्धि नहीं मिली. फिर अगले दिन बंजरिया पुलिस ने सुस्त पर गयी.
नतिजा अपराधियों ने दुकान बंद कर घर वापस लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी रामनाथ को घर से कुछ ही दूरी पर घेर लिया. आभूषण का थैला छीनने की कोशिश की. विरोध करने पर व्यवसायी को चाकू मार घायल कर दिया, उसके बाद आभूषण की जगह सब्जी वाला झोला छीन फरार हो गये. बंजरिया पुलिस अगर सतर्क रहती तो शायद अपराधी पकड़े जाते. व्यवसायी पर हमला भी नहीं होता.
बताते चले कि शनिवार देर शाम व्यवसायी दुकानबंद कर अपने पुत्र के साथ बाइक से घर वापस लौट रहा था. उसके पास नकद के साथ आभूषण भी था. बदमाशों ने सिंघिया सागर के पास व्यवसायी पर चाकू से हमला कर आभूषण की जगह सब्जी वाला झोला छीन फरार हो गये थे.
