पुलिस पर पिस्टल तान शातिर गोविंदा साथी संग हुआ फरार

मोतिहारी : पुलिस को पिस्टल दिखा शातिर अपराधी गोविंदा सहनी साथी संग फरार हो गये. गोविंदा मुफस्सिल थाने के भटहा का रहने वाला है. उस पर हत्या, लूट व आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. बताया जाता है कि मुफस्सिल पुलिस ने हत्या व लूट मामले में गोविंदा को हथियर के […]

मोतिहारी : पुलिस को पिस्टल दिखा शातिर अपराधी गोविंदा सहनी साथी संग फरार हो गये. गोविंदा मुफस्सिल थाने के भटहा का रहने वाला है. उस पर हत्या, लूट व आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. बताया जाता है कि मुफस्सिल पुलिस ने हत्या व लूट मामले में गोविंदा को हथियर के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था. वह खुद को नाबालिग साबित कराने में सफल रहा. मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने उसे नाबालिग करार देते हुए सेंट्रल जेल मोतिहारी से रिमांड होम में शिफ्ट करने का आदेश दिया.

रिमांड होम से गृहरक्षक जयकिशोर सिंह व सुरेंद्र बैठा गोविंदा को एसीजेएम मोतिहारी के न्यायालय में पेशी के लिए लेकर पहुंचे. पेशी के बाद उसे वापस रिमांड होम लेकर जा रहे थे. इसी दौरान उत्पाद कार्यालय के समीप मस्जिद के पास गोविंदा का एक सहयोगी बाइक से आया. गोविंदा बाइक पर बैठ भागने का प्रयास किया. शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गयी.

स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों गृहरक्षकों ने गोविंदा व उसके सहयोगी को पकड़ने की कोशिश की. इस बीच बदमाशों ने दोनों गृहरक्षकों पर पिस्टल तान दी. गोली मारने की धमकी देकर हथियार लहराते हुये दोनों बाइक से फरार हो गये. दोनों गृहरक्षकों ने घटना की सूचना रिमांड होम अधीक्षक को दी. रिमांड होम अधीक्षक ने गोविंदा के भागने को लेकर नगर थाना में आवेदन दिया है. नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर फरार बदमाश की खोज में छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >