हार्डकोर नक्सली श्यामबाबू गिरफ्तार

मोतिहारी : चकिया से हार्डकोर नक्सली श्यामबाबू राम पकड़ा गया. एसटीएफ की टीम ने सूचना के आधार पर श्यामबाबू को गिरफ्तार किया है. वह मधुबनी थाने के कौड़िया गांव का रहने वाला है. श्यामबाबू उत्तर बिहार जोनल कमेटी के सचिव व प्रहार के नाम से नक्सल संगठन में चर्चित पांच लाख के इनामी रामबाबू राम […]

मोतिहारी : चकिया से हार्डकोर नक्सली श्यामबाबू राम पकड़ा गया. एसटीएफ की टीम ने सूचना के आधार पर श्यामबाबू को गिरफ्तार किया है. वह मधुबनी थाने के कौड़िया गांव का रहने वाला है. श्यामबाबू उत्तर बिहार जोनल कमेटी के सचिव व प्रहार के नाम से नक्सल संगठन में चर्चित पांच लाख के इनामी रामबाबू राम उर्फ राजन का सगा भाई है. एसटीएफ की टीम श्यामबाबू को अपने साथ ले गयी है. उससे पूछताछ चल रही है. इनामी रामबाबू के साथ श्यामबाबू भी नक्सल संगठन में सक्रिय बताया जा रहा है.

पुलिस के अनुसार, श्यामबाबू चकिया में छिप संगठन विस्तार में लगा हुआ था. एसटीएफ को श्यामबाबू के छिपने की जगह का पता चला, उसके बाद गोपनीय ढंग से छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि श्यामबाबू से एसटीएफ पूछताछ कर रही है. बताते चले कि वर्ष 2017 के 24 नवंबर को मधुबन पुलिस व मुजफ्फरपुर एसटीएफ संयुक्त छापेमारी कर श्यामबाबूको गिरफ्तार किया था. उस वक्त श्यामबाबू पर आरोप लगा था कि लेवी में वसूले गये लाखों रुपये उसने नोटबंदी के दौरान बदले थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >