जमीन क्रय-बिक्री की जांच करेगी कमेटी

अरेराज : सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर जमीन क्रय-विक्रय, मंदिर के संचालन में पड़ी शिकायतों की जांच के लिए डीएम द्वारा तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. कमेटी में एडीएम अध्यक्ष, एडीएम आपदा व अरेराज एसडीओ सदस्य होंगे. कमेटी मंदिर के संबंध में शिकायतें व बिना अनुमति मंदिर जमीन की बिक्री की जांच करेगी. जांच […]

अरेराज : सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर जमीन क्रय-विक्रय, मंदिर के संचालन में पड़ी शिकायतों की जांच के लिए डीएम द्वारा तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. कमेटी में एडीएम अध्यक्ष, एडीएम आपदा व अरेराज एसडीओ सदस्य होंगे. कमेटी मंदिर के संबंध में शिकायतें व बिना अनुमति मंदिर जमीन की बिक्री की जांच करेगी.

जांच कर कमेटी डीएम को रिपोर्ट देगी. एसडीओ धीरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि डीएम द्वारा गठित कमेटी मंदिर के विकास में बाधा बन रहे सभी बिंदुओं की जांच कर रिपोर्ट देगी. पूर्व में बिहार राज्य धार्मिक न्यास पार्षद पटना से भी मंदिर के जांच के लिए कई पत्र भेजा गया है, जिसमें बिना बोर्ड के अनुमति के मंदिर की जमीन बिक्री पर रोक लगाते हुए क्रेता व विक्रेता पर कार्रवाई की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >