घोड़ासहन रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

दादा ने अज्ञात पर लगाया हत्या का आरोप घोड़ासहन : स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिमी सिग्नल रेल ट्रैक से शनिवार की सुबह आरपीएफ एवं जीआरपी ने 31 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. शव मिलने की सूचना पर पूरे बाजार में सनसनी फैल गई और देखने के लिए लोगो की भीड़ जमा हो गयी. […]

दादा ने अज्ञात पर लगाया हत्या का आरोप

घोड़ासहन : स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिमी सिग्नल रेल ट्रैक से शनिवार की सुबह आरपीएफ एवं जीआरपी ने 31 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. शव मिलने की सूचना पर पूरे बाजार में सनसनी फैल गई और देखने के लिए लोगो की भीड़ जमा हो गयी.

युवक की पहचान बाजार के भगवानपुर कोटवा (बीरता चौक) निवासी रामएकबाल सिंह के पुत्र सुजीत कुमार सिंह उर्फ गुडू सिंह के रूप में हुई है. आरपीएफ के एएसआई श्यामबाबू सिंह ने बताया कि जीआरपीएफ ने शव को कब्जे में कर रक्सौल भेजा जा रहा, जहां से पोस्टमोर्टम के लिए मोतिहारी भेजा जाएगा. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. हालाकि घटना को लेकर मृतक के दादा बीरेंद्र सिंह ने अज्ञात पर हत्या कर साक्ष्य छुपाने को ले टेलवे ट्रैक पर शव रखने की आशंका जाहिर की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >