दो घरों से पांच लाख की चोरी

मोतिहारी : आजाद नगर मानसपुरी व चांदमारी मोहल्ला के दो घरों का ताला तोड़ चोरों ने नकद व आभूषण सहित करीब पांच लाख की संपत्ति गायब कर दी. दोनों गृहस्वामी छठ पूजा पर गांव गये हुये थे. सोमवार को वापस लौटे तो पूरा घर खाली था. आलमीरा में रखे आभूषण, नकद सहित कीमती सामान गायब […]

मोतिहारी : आजाद नगर मानसपुरी व चांदमारी मोहल्ला के दो घरों का ताला तोड़ चोरों ने नकद व आभूषण सहित करीब पांच लाख की संपत्ति गायब कर दी. दोनों गृहस्वामी छठ पूजा पर गांव गये हुये थे. सोमवार को वापस लौटे तो पूरा घर खाली था. आलमीरा में रखे आभूषण, नकद सहित कीमती सामान गायब था. मामले में दोनों गृहस्वामियों ने नगर थाना में आवेदन दिया है.

जानकारी के अनुसार, आजाद नगर मानसपुरी के रंजन कुमार प्रसाद छठ पूजा पर गांव कोटवा टलवा पोखर गये थे. इसी दौरान चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश कर 15 हजार कैश, करीब ढाई लाख का आभूषण, गैस सिलेंडर, कीमती कपड़ा के अलावा अन्य सामान की चोरी कर ली. वहीं, चांदमारी एमएस कॉलेज रोड में चोरों ने राज कुमार शर्मा के घर से 20 हजार कैश व आभूषण सहित करीब ढाई लाख की संपत्ति की चोरी कर ली. राजकुमार छठ पूजा पर सपरिवार गांव पिपरा थाने के कंठछपरा गये थे.
वापस लौटे तो देखा कि गोदरेज का लॉक तोड़ नकद के अलावा सोने की सिकड़ी एक पीस, दो पीस कान का झुमका, दो पीस अंगूठी, 20 पीस चांदी का सिक्का, चांदी का गिलास, कटोरा, प्लेट व मछली सहित आंध्रा बैंक का चेकबुक व पासबुक गायब कर दिया. पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जायेगी. इधर, चांदमारी एमएस कॉलेज रोड में व्यवसायी अजय श्रीवास्तव के घर से नकद व आभूषण सहित करीब एक लाख की संपत्ति चोरी कर ली. पुत्र मौसम कुमार ने बताया कि चोरों ने घर से 15 हजार कैश सहित करीब एक लाख का आभूषण चोरी कर ली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >