तीन घरों से 11 लाख की संपत्ति चोरी

दुस्साहस : घर के पीछे के रास्ते से घुस कर चोरों ने दिया घटना को अंजाम सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, आक्रोश कल्याणपुर : मनोरा गांव में चोरों ने गुरुवार की रात तीन घरों में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोर पीछे का दरवाजा तोड़ तीनों घरों में बारी-बारी से […]

दुस्साहस : घर के पीछे के रास्ते से घुस कर चोरों ने दिया घटना को अंजाम

सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, आक्रोश
कल्याणपुर : मनोरा गांव में चोरों ने गुरुवार की रात तीन घरों में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोर पीछे का दरवाजा तोड़ तीनों घरों में बारी-बारी से प्रवेश किये, उसके बाद नकद व आभूषण सहित करीब ग्यारह लाख की संपत्ति लेकर फरार हो गये.
घरवाले की सुबह में नींद खुली तो कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. लेकिन पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन करना मुनासिब नहीं समझी. चोरी रामायण राय, श्री राय व मदन यादव के घर में हुई है. रामायण राय व श्री राय के घर में चोर पीछे के रास्ते से प्रवेश किये, जबकि मदन यादव के घर में सीढ़ी लगा कर घुसे.
रामायण ने बताया कि उसके घर से नकद व आभूषण सहित करीब दो लाख की संपत्ति चोरी हुई है. सबसे ज्यादा की संपत्ति श्री राय के घर से गायब है. उसके घर से चोरों ने नकद व आभूषण सहित करीब नौ लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया है. मदन यादव ने बताया कि उसके घर से एक मोबाइल गायब है. थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >