चालक ने दोस्त के साथ मिल बेच दिया ऑटो, दो गिरफ्तार

ऑटो मालिक ने दोनों पर दर्ज करायी प्राथमिकी मोतिहारी : बापूधाम रेलवे स्टेशन के पीछे से रविरंजन कुमार के आॅटो को चोरों ने गायब कर दिया. रविरंजन न्यू चांदमारी मोहल्ले का रहनेवाला है. उसने ऑटो चोरी का आरोप चालक न्यू चांदमारी के अनीश कुमार व उसके दोस्त चकिया के रानीगंज मोहल्ले के नवनीत कुमार पर […]

ऑटो मालिक ने दोनों पर दर्ज करायी प्राथमिकी

मोतिहारी : बापूधाम रेलवे स्टेशन के पीछे से रविरंजन कुमार के आॅटो को चोरों ने गायब कर दिया. रविरंजन न्यू चांदमारी मोहल्ले का रहनेवाला है. उसने ऑटो चोरी का आरोप चालक न्यू चांदमारी के अनीश कुमार व उसके दोस्त चकिया के रानीगंज मोहल्ले के नवनीत कुमार पर लगाया है. पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, ऑटो की बरामदगी नहीं हो सकी है.
रविरंजन ने पुलिस को बताया है कि उसने वर्ष 2018 में ऑटो खरीद अनीश को प्रतिदिन तीन सौ रुपये पर चलाने के लिए दिया था. दिन में ऑटो चला कर अनीश शाम में दरवाजे पर लगा कर चला जाता था. एक अक्तूबर को वह ऑटो लेकर नहीं आया. अगले दिन उससे पूछने पर बताया कि स्टेशन के पीछे से ऑटो चोरी हो गयी.
उसने यह बताया कि सुबह करीब चार बजे स्टेशन के पीछे ऑटो लेकर खड़ा था. चकिया के नवनीत को ऑटो की रखवाली का जिम्मा देकर शौच करने गया. वापस लौटा तो न तो ऑटो था नहीं नवनीत. अनीश का नवनीत पुराना परिचित है. उसने आरोप लगाया है कि दोनों ने मिल ऑटो की चोरी कर उसे बेच दिया है. नगर पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >