रंगदारी को ले मां-बेटे से मारपीट, एक गिरफ्तार

मोतिहारी : छतौनी बाजार में घर पर कब्जा करने की नियत से कुछ लोगों ने शांति देवी व उसके बीमार पुत्र शशि कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना गुरूवार शाम की बतायी जा रही है. घटना को लेकर शांति ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि जयप्रकाश […]

मोतिहारी : छतौनी बाजार में घर पर कब्जा करने की नियत से कुछ लोगों ने शांति देवी व उसके बीमार पुत्र शशि कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना गुरूवार शाम की बतायी जा रही है. घटना को लेकर शांति ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

उसने पुलिस को बताया है कि जयप्रकाश कुमार व उसके भाईयों ने घर पर कब्जा करने की नियत से मारपीट की. घर खाली नहीं करने पर प्रतिदिन पांच सौ रूपये की रंगदारी मांगी. इंस्पेक्टर मुकेशचंद्र कुमर ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी जयप्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >