कांवरिया को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

मुफस्सिल थाने के भरौलिया पुल के पास मंगलवार रात की है घटना जलबोझी लेकर जा रहे थे अरेराज मोतिहारी : पताही के बेलवाघाट से जलभर डाकबम की टोली में अरेराज जा रहे धनश्याम पाठक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. गंभीर स्थिति में उसे मणी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया,जहां बुधवार की सुबह उसकी मौत […]

मुफस्सिल थाने के भरौलिया पुल के पास मंगलवार रात की है घटना

जलबोझी लेकर जा रहे थे अरेराज
मोतिहारी : पताही के बेलवाघाट से जलभर डाकबम की टोली में अरेराज जा रहे धनश्याम पाठक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. गंभीर स्थिति में उसे मणी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया,जहां बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. हादसा मुफस्सिल थाने के भरौलिया पुल के पास मंगलवार रात की बतायी जा रही है. मृतक संग्रामपुर थाने के नौतन गांव का रहने वाला था.
घटना की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना को लेकर मृतक के भाई श्रीमुख पाठक ने थाना में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दूबे ने बताया कि आवेदन के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. इधर घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मचा गया.जो भी सूना उसके घर की तरफ दौड़ पड़ा. देखते ही देखते दरवाजे पर सैकड़ों शुभचिंतकों की भीड़ इकठ्ठी हो गयी. परिजनों की चित्कार सुन ढांढस बंधाने पहुंचे शुभचिंतकों की आखे गिली हो गयी. शव का अंतिम संस्कार डुमरियाघाट पर हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >