सीसीटीवी कैमरे से होगी ओपीडी की निगहबानी

मोतिहारी : सदर अस्पताल में ओपीडी व मरीजों के रूम में भी सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. कुछ कैमरा खराब था, जिसे दुरुस्त किया गया है. सोमवार से 24 सीसीटीवी कैमरा काम करना शुरू कर दिया है. बंद मोटर व चापाकल को चालू कर सभी वार्डों में बिजली व पंखा को दुरुस्त किया गया है. […]

मोतिहारी : सदर अस्पताल में ओपीडी व मरीजों के रूम में भी सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. कुछ कैमरा खराब था, जिसे दुरुस्त किया गया है. सोमवार से 24 सीसीटीवी कैमरा काम करना शुरू कर दिया है. बंद मोटर व चापाकल को चालू कर सभी वार्डों में बिजली व पंखा को दुरुस्त किया गया है. अस्पताल प्रबंधक विजय झा ने बताया कि 30 सितंबर 2019 तक सदर अस्पताल मोतिहारी बिहार में फिर स्वास्थ्य सेवा के मामले में अव्वल होगा. इस कार्य के लिए सीएस डाॅ शकुंतला सिंह, डीएस मनोज कुमार द्वारा भी मॉनीटरिंग की जा रही है.

कांवरियों के लिए 100 बेड की अतिरिक्त व्यवस्था : कांवरियों के लिए दवा व डाॅक्टर की व्यवस्था की गयी है. छह एंबुलेंस लगाये गये हैं. तीन एंबुलेंस को आपात स्थिति के लिए रखा गया है और तीन बेलवाघाट से अरेराज तक भ्रमणशील रहेंगे. आपात स्थिति से निपटने के लिए सदर अस्पताल में 100 बेड की अतिरिक्त व्यवस्था की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >