ट्रक की ठोकर लगने से बाइक सवार दंपती घायल, भर्ती

मोतिहारी : छतौनी थाना अंतर्गत बड़ाबरियापुर दुर्गा चौक के पास ट्रक के लापरवाह चालक ने बाइक सवार दंपती को ठोकर मार दी. हादसे में दंपती घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. वही ट्रक सहित चालक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया. घायल कन्हैया […]

मोतिहारी : छतौनी थाना अंतर्गत बड़ाबरियापुर दुर्गा चौक के पास ट्रक के लापरवाह चालक ने बाइक सवार दंपती को ठोकर मार दी. हादसे में दंपती घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया.

वही ट्रक सहित चालक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया. घायल कन्हैया कुमार फेनहारा थाना के इजोरबारा गांव का रहने वाला है. कन्हैया व उसकी पत्नी बाइक से छोटाबरियारपुर से इजोरबारा जा रहे थे. इस दौरान मुजफ्फरपुर की तरफ से आ रहे घरेलू गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने ठोकर मार दी. इंस्पेक्टर मुकेशचंद्र कुमर ने बताया कि आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >