अवैध ई-टिकट बनाते गिरफ्तार

तीन ई-टिकट, लैपटॉप व पेन मोतिहारी :पीपरा बाजार में अवैध ई-टिकट बनाने का खुलासा हुआ है. फर्जीवाड़े का यह खेल पीपरा बाजार स्थित सुमन कम्युनिकेशन में चल रहा था. बापूधाम आरपीएफ ने सूचना के आधार पर मंगलवार को छापेमारी की. इस दौरान सुमन कम्युनिकेशन से पर्सनल आईडी से बनाया गया एक टिकट व दो अन्य […]

तीन ई-टिकट, लैपटॉप व पेन

मोतिहारी :पीपरा बाजार में अवैध ई-टिकट बनाने का खुलासा हुआ है. फर्जीवाड़े का यह खेल पीपरा बाजार स्थित सुमन कम्युनिकेशन में चल रहा था. बापूधाम आरपीएफ ने सूचना के आधार पर मंगलवार को छापेमारी की. इस दौरान सुमन कम्युनिकेशन से पर्सनल आईडी से बनाया गया एक टिकट व दो अन्य टिकट बरामद हुआ.

पुलिस ने संचालक विक्रमादित्य कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. वह बेदीबन मधुबन का रहनेवाला है. उसकी दुकान से सात एटीएम कार्ड, सात रजिस्ट्रर, एक मोबाइल, एक लैपटॉप, दो डोंगल, एक पेन ड्राइव व पांच सौ नकद रुपये भी जब्त हुए हैं. बापूधाम आरपीएफ पोस्ट कमांडर अर्जुन कुमार यादव ने बताया कि जब्त लैपटॉप व पेन ड्राइव की जांच-पड़ताल की जा रही है. कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी में दारोगा मो. तनवीर अख्तर, आरक्षी संजीव कुमार, शैलेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >