सीएसपी संचालक से 87 हजार रुपये की लूट

केसरिया :थाना क्षेत्र के केसरिया मठिया मार्ग के कोल्हुआ चवर स्थित गुड्डू खान के चिमनी के समीप बुधवार की शाम अज्ञात अपराधियों के द्वारा सीएसपी संचालक से लूट की घटना को अंजाम दिया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पहुंच मामले की छानबीन किया. घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि मठिया निवासी अर्जुन कुमार […]

केसरिया :थाना क्षेत्र के केसरिया मठिया मार्ग के कोल्हुआ चवर स्थित गुड्डू खान के चिमनी के समीप बुधवार की शाम अज्ञात अपराधियों के द्वारा सीएसपी संचालक से लूट की घटना को अंजाम दिया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पहुंच मामले की छानबीन किया.

घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि मठिया निवासी अर्जुन कुमार यादव केसरिया स्थित भारतीय स्टेट बैंक के शाखा से पैसे की निकासी कर अपने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालन के लिए मठिया जा रहे थे कि मठिया गांव के समीप कोल्हुआ माई मन्दिर के समीप पूर्व से खड़े बाइक सवार तीन अपराधियो ने बाइक रोक पिस्टल का भय दिखा मारपीट करते हुए 87 हजार रुपए की लूट लिया.

सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर सुशील कुमार यादव, थानाध्यक्ष कंचन भास्कर कैम्प कर रहे है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अनुसंधान तेज कर दी गई. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा. यह बता दे कि विते 31 मई 2019 को भी सीएसपी संचालक अर्जुन कुमार से 75 हजार रुपये व लैपटाप की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. विगत छः माह में करीब एक दर्जन लूट की हुईं घटना घटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >