मुखिया पुत्र की हत्या की साजिश रच रहा था शातिर अवनीश

मधुबन :देल्हों हत्याकांड में संलिप्त शातिर अवनीश सिंह ने पूछताछ में कई महत्वपूर्ण खुलासा किया है. उसने स्वीकार किया है कि उसका टारगेट कौड़िया पंचायत के मुखिया पुत्र विनय यादव था. जिसकी हत्या करने के लिये इकट्ठा हो रहा था. इसी बीच वह अपने एक साथी के साथ पकड़ा गया. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया […]

मधुबन :देल्हों हत्याकांड में संलिप्त शातिर अवनीश सिंह ने पूछताछ में कई महत्वपूर्ण खुलासा किया है. उसने स्वीकार किया है कि उसका टारगेट कौड़िया पंचायत के मुखिया पुत्र विनय यादव था. जिसकी हत्या करने के लिये इकट्ठा हो रहा था. इसी बीच वह अपने एक साथी के साथ पकड़ा गया.

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि वह अपने आगे की रणनीतियों का खुलासा किया है. उसने मुखिया पुत्र विनय यादव को अपने टारगेट पर रखा था. हालांकि इसी बीच वह पकड़ा गया. मुखियापुत्र अवनीश सिंह व उसके टीम के बीच रोड़ा बन गया था, जिससे उसका गांव में वर्चस्व कायम नहीं हो पा रहा था. 19 जनवरी से ही घटना के बाद से वह अपने साथियों संग रंगदारी की घटनाओं को आजाद हिंद फौज के नाम पर की मांग कर रहा था.

उसनें गांव में भी रंगदारी वसूलने के लिये गांव के कमजोर लोगों के जमीन पर कब्जा जमाकर रंगदारी वसूलने को लेकर मुखियापुत्र से अवनीश व उसके परिवार के सदस्यों से अदावत हो गयी थी. इसी अदावत में 19 जनवरी की रात अवनीश सिंह व अन्य अपराधियों ने मुखिया मनोहारी देवी के घर पर हमला बोला था. जिसमें मुखिया के चचेरे ससुर व एक मजदूर की हत्या कर दी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >