विवाहिता की हत्या, दो गिरफ्तार

गोविंदगंज : मलाही बाजार में सोमवार शाम विवाहिता प्रेमा देवी की हत्या कर दी गयी. मामले में पुलिस ने पति आलोक मिश्रा व सास गिरफ्तार कर लिया है. वही शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है. जानकारी के अनूसार, पांडेय टोला निवासी सुदेश पांडेय की बेटी प्रेमा की शादी तीन माह पूर्व मलाही […]

गोविंदगंज : मलाही बाजार में सोमवार शाम विवाहिता प्रेमा देवी की हत्या कर दी गयी. मामले में पुलिस ने पति आलोक मिश्रा व सास गिरफ्तार कर लिया है. वही शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है.

जानकारी के अनूसार, पांडेय टोला निवासी सुदेश पांडेय की बेटी प्रेमा की शादी तीन माह पूर्व मलाही बाजार निवासी ताइद नागेंद्र मिश्रा के पुत्र आलोक मिश्र के साथ हुई थी. प्रेमा के पति आलोक मिश्रा भी अपने पिता के साथ अरेराज में ताईद का काम करते हैं. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पति व सास को हिरासत में ले लिया गया है. प्रेमा के परिजनों ने आवेदन नहीं दिया है. मामला हत्या है या आत्महत्या का है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >