लूटी गयी कार बरामद

मोतिहारी : छतौनी बैंक रोड से कपड़ा खरीद घर वापस लौट रहे सन्नी कुमार व उसके दोस्तों के साथ मारपीट कर बदमाशों ने टाटा टियागो कार लूट ली. घटना बुधवार रात करीब 10:15 बजे की है. सन्नी पश्चिमी चंपारण के बगहा मेहुड़ा का रहने वाला है. शहर के आजाद नगर में किराये के मकान में […]

मोतिहारी : छतौनी बैंक रोड से कपड़ा खरीद घर वापस लौट रहे सन्नी कुमार व उसके दोस्तों के साथ मारपीट कर बदमाशों ने टाटा टियागो कार लूट ली. घटना बुधवार रात करीब 10:15 बजे की है. सन्नी पश्चिमी चंपारण के बगहा मेहुड़ा का रहने वाला है. शहर के आजाद नगर में किराये के मकान में रहता है. घटना को लेकर उसने छतौनी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटी गयी कार को घोड़ासहन के भेलवा से बरामद कर लिया.इंस्पेक्टर मुकेशचंद्र कुमर ने बताया कि कार घोड़ासहन थाने में लगी है. बदमाशों की पहचान कर ली गयी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. सन्नी ने पुलिस को बताया है कि नगर थाने के दारोगा अनिल कुमार से उसने चढ़ने के लिए कार ली थी.
बुधवार को दोस्त गौरव कुमार पाण्डेय व प्रदीप उरांव के साथ छतौनी बैंक रोड स्थित एक दुकान पर कपड़ा खरीदने गया था. कपड़ा खरीद तीनों घर जाने के लिए गाड़ी में सवार हुए. इस बीच दो बदमाशों ने पहुंच कॉलर पकड़ सन्नी को कार से नीचे उतार उसके साथ मारपीट की. गोली मारने की धमकी देते हुए उससे चाबी छीन लिया.
उसने सन्नी से यह भी कहा कि कार मेरे पापा की है. ज्यादा बोलोंगे तो गोली मार देंगे. सन्नी से डरकर बदमाशों को चाबी दे दी. दोनों बदमाश गाड़ी लेकर छतौनी चौक की तरफ फरार हो गये. सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मुकेशचंद्र कुमर दलबल के साथ पहुंच छानबीन की. गुप्त सूचना के आधार पर घोड़ासहन के भेलवा में छापेमारी कर गाड़ी को बरामद कर ली है. इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >