ठोकर से घायल बाइक सवार युवक की मौत

मोतिहारी : सुगौली में ऑटो की ठोकर से घायल बाइक सवार सनोज राम की मौत हो गयी. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था. इस संबंध में सनोज के चाचा पश्चिमी चंपारण के मझौलिया बहुअरवा निवासी नरेंद्र राय ने नगर थाना में आवेदन दिया है. बताया कि सनोज बाइक पर मां मालती देवी को […]

मोतिहारी : सुगौली में ऑटो की ठोकर से घायल बाइक सवार सनोज राम की मौत हो गयी. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था. इस संबंध में सनोज के चाचा पश्चिमी चंपारण के मझौलिया बहुअरवा निवासी नरेंद्र राय ने नगर थाना में आवेदन दिया है. बताया कि सनोज बाइक पर मां मालती देवी को लेकर दवा खरीदने सुगौली गया था.

वापस लौटते समय मुख्य मार्ग पर ऑटो चालक ने बाइक में ठोकर मार दी. स्थानीय लोगों के सहयोग से सनोज व उसकी मां सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. नरेंद्र ने ऑटो चालक मझौलिया बहुअरवा के विनोद प्रसाद को आरोपित किया है. नगर थाना के दारोगा संदीप कुमार ने बताया कि आवेदन को सुगौली थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >