ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में बाइक सवार जख्मी

पीपराकोठी : थाना क्षेत्र के राजमार्ग 28, वाटगंज चौक के समीप बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया. घटना गुरुवार की देर शाम की है. घायल बाइक सवार मधुरापुर निवासी मुकेश बिहारी है. वह अपने पंचायत के ग्राम कचहरी का पंच भी है. बताया जाता है कि मुकेश बिहारी […]

पीपराकोठी : थाना क्षेत्र के राजमार्ग 28, वाटगंज चौक के समीप बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया. घटना गुरुवार की देर शाम की है. घायल बाइक सवार मधुरापुर निवासी मुकेश बिहारी है. वह अपने पंचायत के ग्राम कचहरी का पंच भी है.

बताया जाता है कि मुकेश बिहारी बाइक से कल्याणपुर के मधुरापुर जा रहा था, जैसे ही वह वाटगंज चौक के समीप पहुंचा कि विपरित लेन में तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर चालक ने सामने से ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर को चालक सहित पकड़ पुलिस को सौंप दिया.

सूचना पर पहुंचे दारोगा शिवजी सिंह ने घायल को सदर अस्पताल मोतिहारी में भर्ती कराया है. चिकित्सकों की घायल के गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया. पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >