ट्रक चालक ने जमादार सहित तीन को कुचला

जमादार को चिकित्सक ने किया पटना रेफर पीपराकोठी : स्थानीय थाने के कार्यरत जमादार रामजी सिंह सहित तीन पुलिस बल को मंगलवार की रात एक ट्रक चालक ने जान से मारने की नीयत से ठोकर मार कर भाग निकला है. घायल जमादार की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पटना […]

जमादार को चिकित्सक ने किया पटना रेफर

पीपराकोठी : स्थानीय थाने के कार्यरत जमादार रामजी सिंह सहित तीन पुलिस बल को मंगलवार की रात एक ट्रक चालक ने जान से मारने की नीयत से ठोकर मार कर भाग निकला है. घायल जमादार की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है. बताया जाता है कि गश्ती के दौरान मंगलवार की रात करीब ढाई बजे के आसपास जमादार को ट्रक ने ठोकर मार दिया है.
थाना के जमादार रामजी सिंह व सदलबल एनएच 28 पर रात्रि गश्ती कर मठबनंवारी से लौट कर हरपुर ओवरब्रिज के पास पहुंचे और इसी क्रम में पुलिस टीम ने एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया कि ट्रक के चालक ने अपने गाड़ी को नचाते हुए जमादार श्री सिंह सहित सिपाही शंभु पंडित व केसउर सिंह को अपने चपेट में ले लिया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये.
पुलिस वाहन के चालक हरिकिशोर प्रसाद व एक सिपाही पुण्यदेव सिंह बच गये. घटना के बाद ट्रक चालक अपने गाड़ी को लेकर भाग निकला. वहीं पुलिस वाहन के चालक व एक सिपाही घटना की सूचना थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन को दिया और सभी घायलों को मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में ले जाकर भर्ती कराया जहां से चिकित्सक ने जमादार की नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना के लिए रेफर कर दिया है. घायल दोनों सिपाही की स्थिति ठीक बताई जा रही है. घटना की सूचना पर जमादार के परिवार वाले पहुंच चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >