फरसा से मार ससुर व पतोहू को किया घायल

मोतिहारी : लखौरा थाने के पुर्वारी टोला में जमीन विवाद को लेकर कलयुग सहनी को फरसा से मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर उसकी पतोहू सुनीता देवी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठी […]

मोतिहारी : लखौरा थाने के पुर्वारी टोला में जमीन विवाद को लेकर कलयुग सहनी को फरसा से मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर उसकी पतोहू सुनीता देवी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठी थी.

इस दौरान अनील सहनी, मोहित सहनी, सुजित सहनी, दीपक सहनी, कृपाल सहनी, महेश सहनी, अवधेश सहनी, सुनीता देवी, नैना देवी, मोतीलाल सहनी, सीतापति देवी, श्रीदेवी, राजकिशोर सहनी सहित अन्य लोगों ने दरवाजे पर आकर गाली गलौज की. विरोध करने पर हमला कर दिया. बचाने आये ससुर को फरसा से मार घायल कर दिया. घर में घुस लूटपाट का भी आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >