मां-बेटी को घायल कर डेढ़ लाख की संपत्ति लूटी

मोतिहारी : डुमरियाघाट थाने के सेमुआपुर गांव में मां व बेटी को फरसा से घायल कर नकद सहित डेढ़ लाख का आभूषण लूट लिया गया. घायल तेतरी देवी व उसकी पुत्री बबिता कुमारी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर तेतरी ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को […]

मोतिहारी : डुमरियाघाट थाने के सेमुआपुर गांव में मां व बेटी को फरसा से घायल कर नकद सहित डेढ़ लाख का आभूषण लूट लिया गया. घायल तेतरी देवी व उसकी पुत्री बबिता कुमारी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर तेतरी ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठी थी.

इस दौरान महादेव ठाकुर, रूदल ठाकुर, भोला ठाकुर, सुनैना देवी, लाखपति देवी, पिंकी देवी सहित अन्य लोगों ने हरवे हथियार से लैस होकर दरवाजे पर पहुंच गाली गलौज की. विरोध करने पर फरसा से मार घायल कर दिया. बचाने आयी पुत्री के साथ भी मारपीट की. दोनों के बेहोश होने पर घर में घुस पेटी तोड़ 50 हजार कैश व एक लाख आभूषण लूटने का भी आरोप लगाया है. पुलिस ने बताया कि आवेदन को डुमरियाघाट थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >