दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर निकाला

मोतिहारी : दहेज में बाइक नहीं देने पर एक विवाहिता को मारपीट कर उसके छह माह के पुत्र को छीन घर से निकाल दिया. इस संबंध में पीड़िता रीमा देवी ने पति, सास, ससुर व देवर को आरोपित करते हुए आवेदन लखौरा थाना में दिया है. पीड़िता रीमा ने बताया कि अप्रैल 2016 में थाना […]

मोतिहारी : दहेज में बाइक नहीं देने पर एक विवाहिता को मारपीट कर उसके छह माह के पुत्र को छीन घर से निकाल दिया. इस संबंध में पीड़िता रीमा देवी ने पति, सास, ससुर व देवर को आरोपित करते हुए आवेदन लखौरा थाना में दिया है.

पीड़िता रीमा ने बताया कि अप्रैल 2016 में थाना के पूर्वी बरवा निवासी रामसबल यादव के साथ हुई. शादी के एक साल तक सब कुछ ठीक रहा. उसके बाद बाइक की मांग करने लगे. इसके लिए ससुरालवालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. बुधवार की शाम को मारपीट कर घर से निकाल दिया व नवजात शिशु को छीन लिया. पीड़िता ने बताया कि वह अपने मायके फतेहपुर में रह रही है. उसके पति रामसबल यादव, देवर रामबली यादव, ससुर बलिराम यादव व सास झलिया देवी को आरोपित किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >