तैनात सेविकाओं की जगह निकालीं रिक्तियां

अरेराज : बाल विकास परियोजना कार्यालय की लापरवाही से तैनात सेविका-सहायिका के स्थान पर रिक्ति निकाली गयी है. इससे तैनात सेविका परेशान हैं. प्रखंड के पीपरा व बभनौली पंचायत में वर्षों से केंद्र संख्या 67, 144 व 22 आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविका पद पर कार्यरत रहकर केंद्र का संचालन करती हैं. बालविकास परियोजना कार्यालय द्वारा […]

अरेराज : बाल विकास परियोजना कार्यालय की लापरवाही से तैनात सेविका-सहायिका के स्थान पर रिक्ति निकाली गयी है. इससे तैनात सेविका परेशान हैं. प्रखंड के पीपरा व बभनौली पंचायत में वर्षों से केंद्र संख्या 67, 144 व 22 आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविका पद पर कार्यरत रहकर केंद्र का संचालन करती हैं.

बालविकास परियोजना कार्यालय द्वारा कार्यरत सेविका के स्थान को भी रिक्त दिखाकर बहाली निकाल दी गयी. तैनात सेविका प्रखंड से जिला कार्यालय का चक्कर लगा रही है. रिक्ति निकलने के कारण उक्त वार्ड के अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करना भी शुरू कर दिये हैं. आईसीडीएस पटना के अनुसार सेविका बहाली के लिए चटिया चिंतामनपुर में वार्ड 01, 03, 09 बभनौली में वार्ड 08, 11, 12 बहादुरपुर में वार्ड 03, 06, 13,चटिया बड़हरवा में वार्ड 07 ममरखा वार्ड 11, ममरखा भैया टोला वार्ड 05,मनगुरहा 03,04,14,मुड़ा 11,12,नवादा 07,08,11,02,पीपरा 01,03,07,08,09,12 रढिया पंचायत के वार्ड 11 में सेविका पद के लिए रिक्ति निकली गई है, जबकि बभनौली पंचायत के वार्ड 11 में केंद्र संख्या 67,वार्ड 12 में केंद्र संख्या 144 पर सेविका पहले से ही कार्यरत है.

वही पीपरा पंचायत में वार्ड 07 में केंद्र संख्या 22 पर वर्षो पूर्व से सेविका केंद्र का संचालन करती आ रही है .उसके बाद भी विभाग द्वारा पद को रिक्त बताते हुए बहाली के लिए आवेदन लिया जा रहा है. वही पीपरा पंचायत के वार्ड 09 में सहायिका के कार्यरत होने के बाद भी सहायिका का पद रिक्त कर बहाली निकाल दी गयी. इधर, सीडीपीओ माधवी रानी ने बताया कि परियोजना कार्यालय से खाली स्थान की रिक्ति बनाकर ऑनलाइन किया गया था. लेकिन पटना से ही रिक्ति में गड़बड़ी हुई है. उसके सुधार के लिए कल पत्र भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >