मंडल कारा में हुई छापेमारी

मोतिहारी : मंडल कारा में गुरुवार को छापेमारी की गयी. हालांकि छापेमारी में कोई आपत्तिजनक सामान मिलने की सूचना नहीं है. जानकारी के अनुसार सुबह 10:15 बजे से लेकर एक बजे तक वार्डों की गहन तलाशी ली गयी. करीब पौने तीन घंटे तक चली छापेमारी में प्रशासन को कुछ हाथ नहीं लगा. छापेमारी का नेतृत्व […]

मोतिहारी : मंडल कारा में गुरुवार को छापेमारी की गयी. हालांकि छापेमारी में कोई आपत्तिजनक सामान मिलने की सूचना नहीं है. जानकारी के अनुसार सुबह 10:15 बजे से लेकर एक बजे तक वार्डों की गहन तलाशी ली गयी. करीब पौने तीन घंटे तक चली छापेमारी में प्रशासन को कुछ हाथ नहीं लगा.

छापेमारी का नेतृत्व डीएम रमण कुमार कर रहे थे, जबकि मौके पर एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा, सदर के अनुमंडल पदाधिकारी प्रियरंजन राजू, सदर डीएसपी मुरलीमनोहर मांझी, चकिया डीएसपी शैलेंद्र कुमार, अरेराज डीएसपी ज्योति प्रकाश, नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार, मुफस्सिल इंस्पेक्टर आनंद कुमार व छतौनी इंस्पेक्टर मुकेशचंद्र कुंवर सहित पुलिस के जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >