24 मई से शुरू टीकाकरण अभियान 7 जून तक चलेगा
छह लाख पशुओं को नि:शुल्क
टीका लगाने का लक्ष्य
333 नीजी कर्मी डोर-टू-डोर जाकर लगा रहे टीका
मोतिहारी : जिले में पशुधन स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर चल रहे खुरहा-मुंह पक्का(एसएचबीक्यू) टीकारण अभियान की गति तेज है. 24 मई से शुरू अभियान में पांच दिन के भीतर दो लाख 34 हजार 575 पशुओं को टीका लगायी गयी है. तीन सौ 33 टीका कर्मियों की मदद से पशुओं को रोजाना टीका लगाने का काम चल रहा है.
टीका कर्मी पशुपालक के डोर-टू-डोर पहुंच पशुओं को नि:शुल्क टीका लगा रहे है. यह टीका अभियान अगले 7 जून तक चलेगी. इस एक पखवारा के भीतर पूर्वी चंपारण में छह लाख पशुओं को टीका लगाने का लक्ष्य विभाग ने रखा है. जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार चौधरी ने बताया कि टीका अभियान की जिला स्तर पर लगातार मोनिटरिंग हो रही है. प्रखंड स्तर पर संबंधित प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को नोडल बनाया गया है. प्रतिदिन प्रखंड़ से टीका कारण की रिपोर्ट संलग्न करते हुए सूचना निर्देशालय को भेजी जा रही है.
कहा कि पशुपालक सजग हो पशुओं को टीका लगवाये. खुरहा-मुंह पक्का एक संक्रमित बिमारी है. पशुओं में बरसात के दिनों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. इस दौरान संक्रमण के शिकार पशुओं की देखरेख में लापरवाही के कारण पशुपालक को भारी नुकसान उठाना पड़ता है. डॉ चौधरी ने पशुपालकों को सजग हो टीका लगवाने की नसीहत दी. कहा कि टीका नि:शुल्क लगायी जा रही है. इसके लिए पशुपालक को किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ेगा.
