रूपहारा नहर चौक पर ऑटो पलटा, आठ घायल

सिकरहना : ढाका-मोतिहारी पथ में मंगलवार को रूपहारा नहर चौक स्थित पेट्रोल पंप के समीप यात्रियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इसमें आठ लोग घायल हुए हैं. ऑटो चिरैया से ढाका जा रहा था. घायलों को स्थानीय लोगों ने रेफरल अस्पताल ढाका में भर्ती कराया है. घायलों में चिरैया के मीरपुर निवासी चंद्रदेव […]

सिकरहना : ढाका-मोतिहारी पथ में मंगलवार को रूपहारा नहर चौक स्थित पेट्रोल पंप के समीप यात्रियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इसमें आठ लोग घायल हुए हैं. ऑटो चिरैया से ढाका जा रहा था.

घायलों को स्थानीय लोगों ने रेफरल अस्पताल ढाका में भर्ती कराया है. घायलों में चिरैया के मीरपुर निवासी चंद्रदेव साह, शुभ नारायण साह, यशोदा देवी, कठमलिया निवासी दसई साह एवं रीता कुमारी को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. वही गंभीर रूप से जख्मी पताही के उर्मिला देवी व ढाका निवासी दरूदन खातून को मोतिहारी रेफर कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >