पांच लोगों को फरसा से मार किया घायल, भर्ती

मोतिहारी : चिरैया थाना अंतर्गत खोड़ा धुपवामन गांव में जमीन विवाद को लेकर पांच लोगों को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायलों में मदन राय, रामेश्वर राय, किसमती देवी, नरेश राय व कबिता देवी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर मदन राय ने नगर थाना में आवेदन […]

मोतिहारी : चिरैया थाना अंतर्गत खोड़ा धुपवामन गांव में जमीन विवाद को लेकर पांच लोगों को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायलों में मदन राय, रामेश्वर राय, किसमती देवी, नरेश राय व कबिता देवी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर मदन राय ने नगर थाना में आवेदन दिया है.

उसने पुलिस को बताया है कि खोड़ा बसवरिया टोला के राजदेव राय, राजेंद्र राय, रामेश्वर राय, धर्मदेव राय, संतोष कुमार, मनेजर कुमार, निर्मला देवी, गीता देवी, शोभा देवी, सुनीता देवी, रबिता देवी व गरबी देवी हरवे हथियार से लैस होकर जमीन पर कब्जा करने पहुंचे. हथियार के बल पर जमीन जोतने लगे.

विरोध करने पर फरसा से मार घायल कर दिया. बचाने आये परिवार के लोगों पर भी जानलेवा हमलाकिया. पॉकेट से दस हजार कैश, मंगलसूत्र छीनने व केस करने पर जान मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए चिरैया थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >