बंजरिया में भूमि विवाद को लेकर तेल छिड़क युवक जलाया

मोतिहारी : शहर से सटे बंजरिया थाना अंतर्गत बथना गांव में भूमि विवाद को ले बजीर मुखिया को तेल छिड़क विरोधियों ने जला दिया. घायल वजीर सदर अस्पताल में जीवन-मौत से जूझ रहा है. गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के डीएस डा मनोज कुमार ने बेहतर चिकित्सा के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया […]

मोतिहारी : शहर से सटे बंजरिया थाना अंतर्गत बथना गांव में भूमि विवाद को ले बजीर मुखिया को तेल छिड़क विरोधियों ने जला दिया. घायल वजीर सदर अस्पताल में जीवन-मौत से जूझ रहा है.

गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के डीएस डा मनोज कुमार ने बेहतर चिकित्सा के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है. विवाद मात्र चार धूर जमीन के लिए था. घटना बुधवार शाम की है. मिली जानकारी के अनुसार वजीर मुखिया व तेरस मुखिया के बीच लंबे अर्से से जमीनी विवाद चल रहा था.

स्थानीय स्तर पर कई बार पंचायती भी हुई, लेकिन एक पक्ष मानने को तैयार नहीं था. बुधवार शाम करीब चार बजे दोनों गुट में हिंसक झड़प भी हुई, जो ग्रामीणों के बीच-बचाव से शांत हुआ. शाम के समय वजीर मुखिया (32) शौच करने घर बाहर निकले कि रास्ते में घेर कर पहले मारापीटा और फिर तेल छिड़क जला दिया. मामले में तेरस मुखिया, पत्नी सुगांती देवी, पुत्र मोहन मुखिया को आरोपित किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आगलगी में फूंस का घर जला : बंजरिया. प्रखंड क्षेत्र के सेमरा भोला टोला गांव में बुधवार को एक फूंस के घर में आग लगने से घर में रखें कपड़ा, अनाज, फर्नीचर, 7 बकरी सहित लाखों रुपये मूल्य की सामान जलकर नष्ट हो गयी. पीड़ित रुबैदा खातून पति मोहमद अब्दुल्ला है. सीओ मणिकुमार वर्मा ने बताया कि जल्द ही सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >