सेवानिवृत्त कर्मी से 20 हजार छीने

मोतिहारी : शहर के बलुआ चौक के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने सेवानिवृत स्वास्थ्यकर्मी रामचंद्र प्रसाद दत्त से झपट्टामार रुपये से भरा बैग छीन लिया. घटना शुक्रवार दोपहर की बतायी जा रही है. रामचंद्र प्रसाद बलुआ गोपालपुर के रहनेवाले हैं. इस संबंध में उन्होंने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया कि नगर […]

मोतिहारी : शहर के बलुआ चौक के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने सेवानिवृत स्वास्थ्यकर्मी रामचंद्र प्रसाद दत्त से झपट्टामार रुपये से भरा बैग छीन लिया. घटना शुक्रवार दोपहर की बतायी जा रही है. रामचंद्र प्रसाद बलुआ गोपालपुर के रहनेवाले हैं. इस संबंध में उन्होंने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

बताया कि नगर भवन के समीप एसबीआई के एडीबी शाखा से 20 हजार रुपये पेंशन निकाल ऑटो से वापस घर लौट रहा था. ऑटो बलुआ चौक से थोड़ी दूर आगे बढ़ा, तब तक बाइक सवार तीन बदमाश तेज रफ्तार से आये. झपट्टामार बैग छीन फरार हो गये. बैग में कैश के अलावे आधार कार्ड व पहचान पत्र था. नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >